फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस की देखरेख में चल रहा है अवैध बूचड़खाना

पुलिस की देखरेख में चल रहा है अवैध बूचड़खाना

Sun, 03 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की देखरेख में चल रहा है अवैध बूचड़खाना
फरिहा। प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा रखा है, वहीं फरिया गांव और इसके आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से बूचड़खाने चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन इन्हें बंद कराने की अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि फरिहा क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से ये अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं। यहां से निकलने वाले कचरे को शारदा सहायक खंड 32 की उपशाखा में ले जाकर डाला जा रहा है। इससे प्रदूषण सहित संक्रमण युक्त बीमारियां होने का डर क्षेत्रवासियों को सता रहा है। यहां पर दूषित पानी पीने से कई पशुओं की तबीयत भी खराब हो चुकी है। जहां कचरे को डाला जाता है वहीं नहर से सटे हुए कई प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज व महाविद्यालय हैं। इसकी जानकारी कई बार ग्रामीणों सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद संजय कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज फरिहा को दिया लेकिन अब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल के प्रबंधकों सहित स्थानीय लोगों ने इन अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सीओ सदर अकमल खां ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed