{"_id":"5c5c6c98bdec227398365191","slug":"171549560984-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली स्वाभिमान की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली स्वाभिमान की लड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से गुरुवार को भी दूसरे दिन हड़ताल जारी रही। शासन की ओर से एस्मा लगाने का असर भी शिक्षकों और कर्मचारियों पर नहीं दिखा। विद्यालयों और कार्यालयों में तालाबंदी कर अपनी मांग बुलंद की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि हम एस्मा के डर से रुकने वाले नहीं हैं।
हड़ताल के दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में धरना दिया गया। रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। पेंशन हमारा अधिकार है। संयोजक अभिमन्यु यादव ने कहा कि सरकार ने वादाखिलाफी की है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के वीके वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के दुर्गा प्रसाद राय, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, पीडब्लूडी के नियमित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामसमुझ यादव, जिला मंत्री चंद्रजीत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष शैलेश राय ने भी धरने को संबोधित किया। प्रभा सिंह, ओम प्रकाश दुबे, राम सूरत यादव, शिव कुमार, संतोष यादव, अजय सिंह, जय प्रकाश यादव, प्रेमचंद्र यादव सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनिता साइलेंस ने कहा कि हम एस्मा से डरने वाले नहीं हैं। जिलामंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस देश में दोहरी व्यवस्था नहीं चलने दी जाएगी। सप्लाई आफिस, नेहरू हाल के सभी कार्यालयों, कोषागार कार्यालय, लेखा कार्यालय, सिंचाई विभाग, विकास भवन आदि कार्यालयों में जाकर सभी कर्मचारियों-अधिकारियों से हड़ताल को समर्थन देने की अपील की गई। चकबंदी विभाग कर्मचारी नेता प्रदीप सिंह ने हड़ताल का समर्थन किया। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संयोजक डीएन शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जो एनपीएस कर्मचारियों को दिया जा रहा है वह अनुचित है। धर्मेंद्र यादव, नीरज कुमार, देवाशीष श्रीवास्तव, अंतु यादव, निखिल अग्रवाल, अजय राय, महेन्द्र, रूदल कुमार आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा आक्रोश
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मेंहनगर तहसील परिसर में गुरुवार को धरना जारी रहा। अध्यापक उषा चौहान ने कहा कि पेंशन बहाली तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। अरविंद तिवारी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक सड़क से लेकर सदन तक महाहड़ताल की जाएगी। इम्तियाज अहमद, कैलाश कुमार, आदिल जैदी, रफत गनी, लालता राम आदि थे। श्रीदुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में डॉ. प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में दूसरे दिन भी हड़ताल रही। शिक्षकों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की हुंकार भरी। चेताया कि अगर डिग्री कालेज के शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होती तो 12 फरवरी से आर-पार का सत्याग्रह किया जाएगा। उधर अहरौला में शिक्षण कार्य को ठप कर शिक्षक ब्लॉक परिसर में धरने पर रहे। धरने में सूबेदार यादव, मधु सिंह, सीता राम, अखिलेश यादव, लालजीत, रमेश यादव, पन्नालाल यादव, प्रमोद कुमार थे। सगड़ी तहसील परिसर, बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ और बीआरसी केंद्र हरैया में भी शिक्षक व कर्मचारी विजयी मौर्य की अध्यक्षता में हड़ताल पर रहे। अजमतगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। सविता गुप्ता, सुनील, रामविलास, मोनिका आदि थीं।
विज्ञापन
रजिस्ट्री ऑफिस बंद होने से पांच लाख की क्षति
लाटघाट। सगड़ी तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ताला बंद रहा। उपनिबंधक कृपाशंकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कार्यालय बंद करा दिया। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 रजिस्ट्री होती है जिससे करीब पांच लाख का राजस्व मिलता है। कार्यालय बंद होने से राजस्व की क्षति हो रही है। लालगंज में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही।