फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भगवान करते है भक्तों का भला : गणेश जी

भगवान करते है भक्तों का भला : गणेश जी

Fri, 11 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भगवान करते है भक्तों का भला : गणेश जी
आजमगढ़। शहर के पुरानी कोतवाली स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के सातवें दिन शुक्रवार को कथा व्यास गणेशजी महाराज ने भगवान के विभिन्न लीला चरित्रों का बड़े ही रसाभाव में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान निश्चित तौर पर भक्तों पर दया करते है। भगवान श्री कृष्ण ने अनेको बार ब्रजवासियों को संकट से बचाया था। कंस के अत्याचार से भी कन्हैया ने ही ब्रजवासियों की रक्षा की। श्री कृष्ण ने अपने बाल लीलाओं से ब्रजवासियों की रक्षा के साथ ही श्रापित देवताओं को श्राप से भी मुक्त किया। कथा व्यास द्वारा कृष्ण कन्हैया के बाल लीलाओ व माखन चोरी के प्रसंगों का भाव पूर्ण मंचन कर श्रोताओं को भक्ति के सागर में गोते लगाने को मजबूर कर दिया। देर शाम तक भक्तों ने भागवत कथा का आनंद उठाया। शनिवार को भंडारे के आयोजन के साथ इस कथा का भव्य समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed