फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राम मंदिर के नाम पर गृहयुद्ध कराना चाहती है सरकार : रामसुंदर

राम मंदिर के नाम पर गृहयुद्ध कराना चाहती है सरकार : रामसुंदर

Sun, 04 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर के नाम पर गृहयुद्ध कराना चाहती है सरकार : रामसुंदर
अंबारी। सपा दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को दीदारगंज में हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। मुख्य अतिथि राम सुन्दर दास निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार राम मंदिर के नाम पर गृहयुद्ध कराना चाहती है। मुख्य अतिथि राम सुन्दर दास निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार राम मंदिर के नाम पर गृहयुद्ध कराना चाहती है। मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। जनता जान चुकी है कि भाजपायी सिर्फ दावा करते हैं कि राम मंदिर बनवाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार हर आदमी की आवश्यकता हो गई है। विधायक डॉ. संग्राम यादव, दुर्गाप्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश और देश की भोली भाली जनता को छलने का काम किया है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आदिल शेख ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सम्मेलन की शुरुआत सपा का झंडारोहण कर पूर्व विधायक आदिल शेख ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी राम सुन्दर दास निषाद, विशिष्ट अतिथि हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, विधायक संग्राम यादव का स्वागत किया गया। संचालन राम आसरे चौहान और अध्यक्षता राम पलट यादव ने किया। हरिप्रसाद दुबे, रामाश्रय चौहान, अभिषेक यादव, संतोष यादव, प्रवीण यादव, माया यादव, विश्वनाथ राजभर, विभूति सरोज, विजयबहादुर यादव, चुन्नू शेख, आफाक अब्बास आदि लोग रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed