{"_id":"5bdc8e8ebdec22694a53c970","slug":"171541181070-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधी पार्टियों में बेचैनी बढ़ी, अकेले लड़ने का साहस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधी पार्टियों में बेचैनी बढ़ी, अकेले लड़ने का साहस नहीं
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजपा जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सदर लोकसभा संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को नरौली स्थित सभागार में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव और सदर लोकसभा प्रभारी मारकंडे राय मौजूद रहे। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का संकल्प लिया है। साढे़ पांच करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए हैं। जनधन योजना के तहत 33 करोड़ से ज्यादा लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप, स्टैंड अप, मातृत्व लाभ योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। सरकार की ओर से गरीबों के उत्थान के लिए भेजा गया सरकारी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। आज गरीबों को उनके लाभ का पैसा सीधे उनके खाते में जाता है। मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिले के सांसद प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सांसद बनने के बाद पिछले साढ़े चार साल में पांच बार भी आजमगढ़ नहीं आए हैं। विरोधी पार्टियों में बेचैनी बढ़ गई है। अकेले चुनाव लड़ने का उनमें साहस नहीं बचा है। शिवनाथ यादव ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव हमारे कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी की परीक्षा है। विकास कार्यों के दम पर चुनाव में जीत हासिल करेंगे। लोकसभा प्रभारी मारकंडे राय ने कहा की प्रत्येक बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त करना है। जयनाथ सिंह ने कहा कि 10 से 15 नवंबर को पदाधिकारी प्रत्येक बूथ अध्यक्षों और उनकी समिति के सदस्यों के घर जाकर उनका सम्मान करेंगे। 17 नवंबर को प्रत्येक लोकसभा स्तर पर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। प्रत्येक बूथ से पांच मोटरसाइकिल निकल कर एक चयनित स्थान पर एकत्रित होगी। सदर लोकसभा की मोटरसाइकिल रैली के लिए आईटीआई मैदान में जुटना होगा। अशोक सिंह, अखिलेश मिश्र, जनार्दन सिंह, लक्ष्मण मौर्य, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, घनश्याम पटेल, प्रेम प्रकाश राय, माला द्विवेदी, राधेश्याम गुड्डू, रामाधीन सिंह, सूर्यमणि सिंह, दुर्गविजय यादव, रामपाल सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह, जगत नारायण गौड, तेज प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह विनीत सिंह रिशु मौजूद रहे। संचालन डॉ. श्याम नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन