{"_id":"5b37ca604f1c1b603c8b635f","slug":"171530382944-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे निर्माण के कारण मुख्य मार्ग की नहीं हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे निर्माण के कारण मुख्य मार्ग की नहीं हो रही
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (आजमगढ़)। वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक वर्तमान में हाइवे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके निर्माण के कारण आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे राहगीरों की मुसीबत का कारण बन गए हैं।
कस्बा लालगंज से होकर आजमगढ़ से वाराणसी जाना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। इस समय एनएच फोर का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पूरी तरह से टूट जाने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। जिसके कारण इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आजमगढ़ से वाराणसी जाने में दो से ढ़ाई घंटे लगते हैं वहीं खराब रास्ते के कारण लोगों को चार से पांच घंटे लग जा रहा है। अनिल गौड़ ने कहा कि फोरलेन सड़क बनने की वजह से आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मी कनौजिया ने कहा कि लालगंज से वाराणसी के लिए आजमगढ़ से अगर डॉक्टर मरीज को रेफर करता है तो मरीज को वाराणसी ले जाने में बड़ी मुश्किल होती है। क्षेत्र के प्रीतम सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, रामनयन यादव, विकास यादव, दिग्विजय सिंह, गोपाल साहू, भुवाल सोनकर आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।