फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चंद्रेश्वर राय जिला सहकारी फेडरेशन चेयरमैन बने

चंद्रेश्वर राय जिला सहकारी फेडरेशन चेयरमैन बने

Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंद्रेश्वर राय जिला सहकारी फेडरेशन चेयरमैन बने
आजमगढ़। जिला सहकारी फेडरेशन के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर राय निर्विरोध चेयरमैन के पद पर निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास जिला सहकारी फेडरेशन को और भी बेहतर कार्य करने के लिए सक्षम बनाना होगा। इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि जिला सहकारी फेडरेशन अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल हो। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और क्षेत्रीय महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी विनोद राय की कुशल रणनीति से सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि सफलता से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि जनता के विकास को लेकर हमारी प्रतिबद्धता और निष्ठा का परिणाम है। भाजपा के जिला महामंत्री ब्रजेश यादव को जिला सहकारी फेडरेशन संघ का डायरेक्टर नामित किए जाने पर हर्ष जताया गया। जनपद में 12 लोगों को डायरेक्टर चुना गया है। बधाई देने वालों में जिला प्रभारी हौसला प्रसाद सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, रामपाल सिंह, रवि शंकर तिवारी, महेश्वरीकांत पांडे, विनोद उपाध्याय, बृजेश यादव, वरुण राय, निखिल राय, कमलेश मिश्र, मोनू अजीत यादव, डॉक्टर श्याम नारायण सिंह, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रयास संस्था ने किया सम्मानित
आजमगढ़। ब्रजेश यादव के जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड आजमगढ़ का डायरेक्टर नामित किए जाने पर प्रयास सामाजिक संगठन ने मड़या स्थित उनके आवास पर पहुंच कर सम्मानित किया। डा. वीरेन्द्र पाठक ने बताया ब्रजेश यादव समर्पित जनसेवक हैं। सुनील यदव, वरूण राय, डा. हरिगोविंद विश्वकर्मा, संभू दयाल सोनकर, राजीव शर्मा, हरिश्चंद, रामजन्म आदि प्रयास के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रेश्वर राय निर्विरोध चुने गए सभापति, मनाई खुशी
ठेकमा। ठेकमा ब्लाक के बकेस गांव के चंदेश्वर राय को आजमगढ़ के जिला सहकारी संघ के सभापति निर्विरोध चुने जाने पर ठेकमा बाजार में भाजपा मंडल ठेकमा के अध्यक्ष प्रमोद राय की नेतृत्व में भव्य स्वागत किए जाने के साथ ही मिठाई का वितरण किया गया। बतादें कि चंद्रेश्वर राय वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर हैं सभापति चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed