फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मिली फटकार तो जागा एडीए, दो निर्माणों को किया सील

मिली फटकार तो जागा एडीए, दो निर्माणों को किया सील

Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मिली फटकार तो जागा एडीए, दो निर्माणों को किया सील
आजमगढ़। उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद दो निर्माणों को सील कर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। एडीए सचिव ने कहा कि अब प्राधिकरण अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को लगातार जारी रखेगा।
विज्ञापन

जनपद में बेतरतीब हो रहे ग्रीनलैंड और कृषि क्षेत्र के निर्माणों को लेकर काफी दिनों से इन पर लगाम लगाने की मांग उठ रही थी। लेकिन एडीए के कर्मचारी ऊपर के प्रेशर का हवाला देते हुए कार्रवाई से बचते रहे। अमर उजाला ने अवैध निर्माणों को लेकर कई बार खबरें छापीं। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर एडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सिधारी थाने से सटे दो निर्माणों को सील किया। इस दौरान एडीए की टीम ने ग्रीनलैंड में बन रहे दिवाकर सिंह के निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने मानचित्र स्वीकृति कराने के बाद गलत तरीके से निर्माण करा रहे विजेंद्र कुमार गुप्ता के आवास को भी सील कर दिया। एडीए सचिव, बाबू सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण करने वाले 70 से 80 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। चार-पांच और अवैध निर्माणों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही उन्हें भी सील किया जाएगा। साथ ही कुछ निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed