{"_id":"5aa2d0d94f1c1bb9758b4843","slug":"171520619737-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को जारी हुई कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को जारी हुई कारण बताओ नोटिस
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। ठेकमा विकास खंड के उपेंदा गांव में हुए विकास कार्यों की जांच में 183980 रुपये की अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने पूर्व ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें एक सप्ताह में अपना साक्ष्य सहित जवाब देने का निर्देेश दिया है।
उपेंदा गांव निवासी अमृत सिंह पुत्र राजेदव सिंह की शिकायत पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी और अवर अभियंता ग्रामीण अभियंात्रण विभाग द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि नहर पुल से पोखरा तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में कुल 19800 रुपये की ईंट का अधिक भुगतान किया गया है। प्रेम सिंह के घर से देवनाथ के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में 12240 रुपये का अधिक भुगतान पाया गया। प्रकाश राजभर के घर से प्राथमिक विद्यालय तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में 37200 रुपये का अधिक भुगतान किया गया है। प्राथमिक विद्यालय से आमा महुआ सरहद तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में 22750 रुपये का अधिक भुगतान किया जाना पाया गया। इस प्रकार पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव और कुल 183980 रुपये का इन कार्यों में अधिक भुगतान किया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान और सचिव को कुल धनराशि के आधे-आधे पैसे के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसमें उनसे कहा गया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनके द्वारा नोटिस का संतोष जनक जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ आरसी जारी की धन की वसूली की जाएगी।