फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मेंहनगर, फूलपुर और निजामाबाद में फायर स्टेशन के लिए मांगी जमीन

मेंहनगर, फूलपुर और निजामाबाद में फायर स्टेशन के लिए मांगी जमीन

Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेंहनगर, फूलपुर और निजामाबाद में फायर स्टेशन के लिए मांगी जमीन
आजमगढ़। एपी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मेंहनगर, फूलपुर और निजामाबाद में फायर स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी है। तहसीलों का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। जरूरत पड़ने पर लालगंज और शहर से सहायता भेजी जाती है। आग लगने की दशा में मदद पहुंचने तक किसानों का काफी नुकसान हो जाता है। निर्माण शुरू कराने लिए एसपी ने जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

मेंहनगर, फूलपुर और निजामाबाद तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण काफी समय से प्रस्तावित है। निर्माण के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रस्ताव फायर सर्विस मुख्यालय भेजा जा चुका है। वहां से जिलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान मेंहनगर की सुभासपा नेत्री मंजू सरोज ने भी उनसे मेंहनगर में फायर स्टेशन के निर्माण की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने एसपी कार्रवाही के निर्देश दिए थे। एसपी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जमीन आवंटित कर कब्जा संबंधित अभिलेख, साइट सेलेक्शन कमेटी की आख्या आदि फायर सर्विस मुख्यालय को भेजकर अवगत कराने की मांग की है, ताकि निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed