{"_id":"5a8dbebe4f1c1b05738b8b7a","slug":"171519238846-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी बेसिक शिक्षा की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी बेसिक शिक्षा की समीक्षा
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित हो रही योजनाओं की समीक्षा गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। एनआईसी के माध्यम से शिक्षा निदेशक बेसिक बीएसए से शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वेटर वितरण और विद्यालयों के मैपिंग कार्य की समीक्षा करेंगे। गुरुवार को होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर बुधवार को बीएसए कार्यालय पर आकड़ों को जुटने की जुगत में कर्मचारी लगे दिखायी दिए।
शिक्षा निदेशक की समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु में शामिल स्वेटर वितरण कार्यक्रम और विद्यालयों की मैपिंग कार्य की तैयारी में संबंधित कर्मचारी जुटे रहे। आकड़ों की बाजीगरी में महकमा जुटा रहा ताकि समीक्षा बैठक के दौरान बेहतर आकड़ा शिक्षा निदेशक के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के बिंदुओं पर विभाग डाटा एकत्र कर रहा है। विभाग सभी बिंदुओं पर शासन की मंशा के अनुरूप कवायद कर रहा है, जिसके चलते शासन की सभी योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण कराने के करीब हम पहुंच चुके है। लक्ष्य के सापेक्ष जो थोड़े बहुत काम बचे है, उन्हें भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में जिले स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आदि मौजूद रहेंगे।