{"_id":"5a8b17c44f1c1bf17b8b824c","slug":"171519065028-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी कर पहुंचाएं सरकारी की योजनाएं : डा. रमापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी कर पहुंचाएं सरकारी की योजनाएं : डा. रमापति
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को करतालपुर बाईपास स्थित मैरिज हाल में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यकर्ताओं से वे आम आदमी के लिए लागू की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने की। प्रदेश कार्यसमिति में चुने गए जनपद के नेताओं और राज्य सरकार की ओर से प्रमोद राय को सिचाई बंधु मनोनीत करने पर सम्मानित किया गया। डा. रमापति त्रिपाठी ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश तेजी से तरक्की की तरफ अग्रसर हुआ है। आज देश पूरी दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र बनकर सामने आया है। सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम किया गया है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आम आदमी के लिए लागू की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाए। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहाकि राज्य सरकार का बजट अभी तक का सबसे विशाल बजट है। गरीब, किसानों, युवाओंके लिए रोजगार को बढ़ाने का प्रयास किया गया हैं। संचालन जिलामहामंत्री रामपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, माला द्विवेदी, अखिलेश मिश्र, श्रीकृष्ण पाल, दुर्ग विजय यादव, घनश्याम पटेल, सहजानन्द राय, श्रीकृष्ण तिवारी, हरेन्द्र सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रेमनरायण पाण्डेय, श्याम नारायण सिंह, जयनाथ सिंह, धु्रव सिंह, ब्रजेश यादव, रविशंकर तिवारी, चण्डेश्वर राय, कमलेन्द्र मिश्र, वरूण राय आदि लोग उपस्थित रहे।
00000
मोदी सरकार ने किया भ्रष्टाचार का उन्मूलन
आजमगढ़। सरकार ने अपने बजट में कौशल विकास से युवाओं को प्रशिक्षण देकर मुद्रा योजना के अन्तर्गत रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराया, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी समापत करके मध्यम वर्ग का जीवन आसान करने की कोशिश की गई है। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार एक संस्कार बन गया था, लेकिन मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन का काम किया है। उक्त बाते भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति त्रिपाठी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। कहाकि प्रदेश में अपराधियों का आतंक खत्म हो चुका है और इनकाउन्टर पर सवाल उठाने वाले ये नहीं कह सकते कि मारे गए अपराधी नहीं थे। विपक्ष मुद्दाविहीन और सिर्फ प्रलाप में लगा हुआ। हमें पार्टी के नीति, नियत व नेतृत्व पर विश्वास है। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहाकि यह फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की निश्चित तौर पर एकतरफा जीता होगी।