फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दुष्कर्म के तीन आरोपियों को बीस वर्ष की कैद

दुष्कर्म के तीन आरोपियों को बीस वर्ष की कैद

Sat, 27 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के तीन आरोपियों को बीस वर्ष की कैद
आजमगढ़। रात को सोते समय एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में दोषी पाते हुए तीन अभियुक्तों को अदालत ने बीस-बीस वर्ष कैद के साथ ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। शनिवार को यह सजा अपर सत्र न्यायाधीश संतोष तिवारी ने सुनाई।
विज्ञापन

अर्थदंड की प्राप्त धनराशि पीड़िता को देने और इस मामले में डीएनए की जांच नहीं कराए जाने पर विवेचक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अदालत ने एसएसपी को पत्र भेजकर अवगत कराया है। जुलाई 2014 की रात में रौनापार थाना के सहबदिया सुल्तानपुर गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर गांव के तीन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में घटना के ढाई माह पूर्व स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। गांव के च्यूटा उर्फ भोला पुत्र लालचंद धोबी, खुल्लू पुत्र श्रीसंत, बहादुर पुत्र राम सागर सिंह पटेल आए और दुराचार किए। मुकदमे के परीक्षण के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस मुकदमे की वादनी पीड़िता समेत जय प्रकाश, रामहंस, सतेंद्र यादव, विवेचक अनिल चंद्र तिवारी समेत कुल नौ गवाहों को अदालत में पेश किया और तर्को को रखा। अदलात ने उभय पक्षों के तर्को को सुनने के बाद तीनों आरोपियों को दोषी पाते हुए उक्त सजा का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed