{"_id":"5a64d5ef4f1c1b514a8b4cdd","slug":"171516557807-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बताये गए आय बढ़ाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बताये गए आय बढ़ाने के तरीके
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मा योजना के तहत हरैया ब्लाक क्षेत्र के इसरापार, बैरीडार गांव में कृषि गोष्ठी और फील्ड डे का आयोजन किया गया। इसके तहत किसानों को आय बढ़ाने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर किसानों को जागरूक किया गया।
उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. पंकज सिंह ने किसानों को आय बढ़ाने के विभिन्न तरीके बताए। किसानों को जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी गई। इसके साथ ही फसल अवशेष से वर्मी कंपोस्ट को बनाने के तरीके भी किसानों को बताए गए। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वार चलाए जा रहे अनुदान योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कृषकों को मृदा की जांच, जांच के अनुरूप उर्वरक प्रयोग की भी सलाह दी गई। सचिव अनिल कुमार ने कहा कि सभी किसान ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें। ब्लाक टेक्नोलॉजी मैनेजर सुरेश मौर्य ने गेहूं, सरसों, चना में सिंचाई प्रबंधन की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई। इस अवसर पर सहायक टेक्नोलॉजी मैनेजर बेचू प्रसाद, जियालाल प्रदीप कुमार भारती, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, शैलेश कुमार, इंद्रभूषण, अजय कुमार, विजय समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।