फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के लिए 165 प्रतीक चिह्न आवंटित

पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के लिए 165 प्रतीक चिह्न आवंटित

Mon, 30 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के लिए 165 प्रतीक चिह्न आवंटित
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। जिसके तहत आयोग ने पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के लिए 165 प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए हैं। आयोग द्वारा आवंटित प्रतीक चिह्नों में कोई एसी में बैठेगा तो मोमबत्ती के सहारे चमकेगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंजीकृत लेकिन मान्यता प्राप्त न करने वाले दलों के लिए प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया है। जिसमें एसी, आलमारी, आटो रिक्शा, बेबी वाकर, ग़ुब्बारा, चूड़ियां, फलयुक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टार्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नाव, बोतल, बक्सा, डबल रोटी, ईंटें, ब्रीफकेस, ब्रुश, बाल्टी, केक, कैल्कुलेटर, कैमरा, कैन, मोमबत्तियां, शिमला मिर्च, कार्पेट, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, नारियल, नारियल फार्म, कलर ट्रे ब्रुश, चारपाई, क्रेन, घन, कप और प्लेट, कटिंग प्लायर, दाव, हीरा, डीजल पंप, डिश एंटिना, डोली, द्वार घंटी, ड्रिल मशीन, डंबल्स, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, बांसुरी, फव्वारा, फ्राक, फ्राइंग पेन, कीप, गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, उपहार, कांच का गिलास, ग्लोब, ग्रामोफोन, अंगूर, हरी मिर्च, हारमोनियम, टोप, हेड फोन, हेलमेट, हाकी और बाल, आइसक्रीम, पानी गरम करने का राड, प्रेस, भिंडी, कुंडी, लेटर बाक्स, लाइटर, लंच बाक्स, माचिस की डिब्बी, माईक, मिक्सी, नेल कटर, गले की टाई, नूडल्स कटोरा, कड़ाही, पैंट, मूंगफली, नाशपाती, मटर, कलम की सात किरणों के साथ, पेन स्टैंड, पेंसिल डिब्बा, पेंसिल शार्पनर, पेंडुलम, मूसल और खरल, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, तकिया, अनन्नास, करनी, खाने की भरी थाली, प्लेट स्टैंड, हांडी, प्रेशर कूकर, पंचिंग मशीन, रेजर, रेफ्रिजरेटर, अंगूठी, रोड रोलर, रूम कूलर, रूम हीटर, सेफ्टी पिन, आरी, स्कूल का बस्ता, कैंची, सिलाई की मशीन, जूता, कूदने की रस्सी, स्लेट, साबुनदानी, जुराबें, स्टैपलर, स्टैथोस्कोप, स्टूल, झूला, सिरिंज, मेज, चाय, छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, टेनिस बल्ला व गेंद, टेंट, टीलर, टाफियां, दांत ब्रुश, टूथपेस्ट, ट्रैक्टर चलाता किसान, ट्रे, त्रिभुज, ट्रक, तुरही, टाईप मशीन, टायर, वैक्यूम क्लीनर, वायलीन, छड़ी, दीवार खूंटी, बटुआ, अखरोट, तरबूज, कुंआ, हाथ रेहडी, सीटी, खिड़की, ऊन व सिलाई और खेत जोतता किसान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कोई चलाएगा रेल का इंजन तो कोई स्कूटर
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और महापौर पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 39 प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया है। इन प्रतीक चिह्नों में से एक प्रतीक चिह्न के जरिए निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में गुल्ली डंडा और शटल के जरिए बैंडमिंटन खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग द्वारा आवंटित प्रतीक चिह्नों में शटल, अनार, अलाव और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड़, चिड़िया का घोसला, गदा, जीप, पहिया, टेबिल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल, भगौना, हेलीकाप्टर, रिंच, हल, रेल का इंजन, पानी का जहाज, लड़का लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान और वृक्ष चुनाव निशान आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed