{"_id":"59dfadef4f1c1bec538b7271","slug":"171507831279-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजे की ईंट से कराया विद्यालय की दीवार का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजे की ईंट से कराया विद्यालय की दीवार का निर्माण
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्रामसभा स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक की ओर से 150 मीटर खड़ंजे को उखाड़कर विद्यालय की दीवार का निर्माण करा लिया गया। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर इसकी जांच खंड विकास अधिकारी महराजगंज को सौंपी गई, लेकिन एक महीने बाद भी वह इसकी जांच कर आख्या उपलब्ध नहीं करा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ को तीन दिन के अंदर जांच कर कार्रवाई की आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिए हैं।
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्य अरूण कुमार सिंह ने 30 अगस्त को जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें ग्राम सभा स्थित विद्यालय के प्रबंधक पर 150 मीटर खड़ंजे को उखाड़कर विद्यालय की दीवार का निर्माण करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ महराजगंज को यह आदेश दिया कि वह स्वयं इसकी जांच करें, यदि खड़ंजा उखाड़ा गया है तो एफआईआर दर्ज कराएं। इस मामले को एक महीने का समय बीत गया लेकिन खंड विकास अधिकारी महराजगंज इसकी जांच पूरी नहीं कर सके और ना ही उनके द्वारा जांच आख्या उपलब्ध कराई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी महराजगंज को तीन दिन के अंदर जांच कर आरोप की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्रवाई की आख्या भी पुस्तुत करने का निर्देश दिया है।