{"_id":"59aaf1324f1c1be6278b4ecc","slug":"171504375090-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम और अस्पतालों में नहीं हैं फायर सुरक्षा के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम और अस्पतालों में नहीं हैं फायर सुरक्षा के नियम
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। विकासखंड के टाउन एरिया लालगंज में बड़ी-बड़ी दूकानें और शोरूम बने हुए हैं। लेकिन इनमें अग्नि सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। फायर स्टेशन की ओर से इन लोगों को एनओसी लेने के लिए कई बार नोटिस जारी की गई लेकिन इन लोगों द्वारा उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस पर एफएसओ सोफीपुर एके दुबे ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
लालगंज कस्बे में लगभग एक दर्जन से अधिक नर्सिंग होम चलाए जा रहे हैं जहां पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र की कोई व्यवस्था नहीं है। अहिरौली निवासी अजय सिंह ने कहा कि कस्बा लालगंज में विभिन्न प्रकार की दूकानें हैं जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी होती है। लालगंज के राजकुमार शुक्ला ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए बड़े शोरूम एवं नर्सिंग होम को अग्निशमन यंत्र युक्त बनाने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर अग्निशमन विभाग के एफएसओ सोफीपुर एके दुबे ने बताया कि कस्बे में और आसपास के बड़े दूकानदारों, नर्सिंग होम में एनओसी नहीं ली गई है। बिना एनओसी लिए ही बड़े-बड़े शोरूम और नर्सिंग होम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के उच्च अधिकारियों को इसके बाबत पत्र भी लिखा गया है।