{"_id":"5967bdca4f1c1b80328b457d","slug":"171499971018-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया-शाहगंज के बीच चलने वाली चार ट्रेने निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया-शाहगंज के बीच चलने वाली चार ट्रेने निरस्त
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर एनआई वर्क के चलते गुरूवार को बलिया-शाहगंज के बीच चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई। इन ट्रेनों को आजमगढ़ में ही रोक कर बलिया तक चलाया गया। वहीं आजमगढ़ से दिल्ली तक चलने वाली 12225 कैफियात एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से दिल्ली रवाना हुई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि शाहगंज-मऊ के बीच रेलवे विभाग द्वारा कलर सिंगनलिंग का कार्य कराना है। अभी दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर नान इंटर लाकिग का कार्य शुरू कर दिया गया है। उक्त कार्य के कारण गुरूवार को 55164 शाहगंज-औड़िहार, 55137 बलिया-शाहगंज, 55139 बलिया-शाहगंज, 55140 शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन को शाहगंज-आजमगढ़ के बीच निरस्त कर दिया गया। इन ट्रेनों को आजमगढ़ से ही बलिया के बीच चलाया गया। दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर मेन ट्रैक पर कार्य होने के कारण 12225 आजमगढ़-दिल्ली के बीच चलने कैफियात आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही ढ़ाई घंटे तक रोके रखा गया। शाम को 06:35 को कैफियात रवाना हुई। कैफियात के देर से आजमगढ़ से रवाना होने से और पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से आजमगढ़, खुरासन रोड और सीमावर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।