फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17,000 in the name of getting confirmed tickets

Azamgarh News: कंफर्म टिकट दिलाने के नाम पर 17 हजार हड़पे

Sun, 02 Jun 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
17,000 in the name of getting confirmed tickets
अहरौला। वैष्णो देवी जाने के लिए कंफर्म टिकट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 13 लोगों से 17500 रुपये लिया और न तो टिकट ही दिया न रुपये लौटाया। पीड़ित ने अहरौला थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संतोष निषाद ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि अहरौला के मेहियापार गांव निवासी शनि सोनी पुत्र सुनील सोनी ने खुद को रेलवे में टीटी होने की बात बताते हुए एक साल पहले वैष्णो देवी जाने के लिए कंफर्म टिकट दिलाने की बात कही थी। शनि के पिता सुनील की अंबेडरनगर में दुकान है, जहां उससे मुलाकात हुई थी। बताया कि प्रति व्यक्ति 1350 रुपये के हिसाब से आरोपी 13 लोगों से 17500 रुपये लिया था। एक साल बाद भी उसने न तो उसने कंफर्म टिकट दिया न रुपये वापस किया। टिकट के लिए पैसा देने वालों में प्रीति निषाद, सरिता, संतोष, धर्मावती, सुशीला, रामलखन, बंशीलाल, गीता, इंद्रेश, अर्चना, शिवदत्त, केवला देवी, अमन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed