{"_id":"696d3adc0c7f3b298f0fad01","slug":"170-million-released-1718-urban-poor-will-get-housing-azamgarh-news-c-191-1-gyn1003-137823-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 17 करोड़ जारी, 1718 शहरी गरीबों के बनेंगे आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 17 करोड़ जारी, 1718 शहरी गरीबों के बनेंगे आशियाना
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के लिए रविवार को खुशी का दिन रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 1718 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख की धनराशि जारी किया। 1718 लाभार्थियों को 17 करोड़ 18 लाख रुपये जारी हुए। तीन किस्त में कुल ढाई लाख रुपये मिलेगा।
जिले में दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायतें ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, खमरिया और घोसिया हैं। टीनशेड, मड़हे या जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना शुरू की। साल 2017 में शुरू हुई योजना में 2019 तक 27 हजार से अधिक लोगों को आवास निर्माण की मंजूरी मिली। इनमें 50 से 60 को छोड़कर करीब सभी आवास पूर्ण हो गए हैं। साल 2024 में केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर लाभार्थियों के चयन के लिए आवेदन मांगे गए। सातों नगर निकायों से करीब 34 हजार लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए। हालांकि, सत्यापन में अधिकतर को निरस्त कर दिया गया। करीब 10 महीने पहले डूडा ने ढाई हजार पात्रों का चयन कर डीपीआर शासन को भेजी। इसमें शासन ने 1720 का डीपीआर स्वीकृत किया। मकर संक्राति के बाद रविवार को मुख्यमंत्री ने योजना की पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये 1718 लाभार्थियों के खाते में जारी किया। भदोही पालिका में सबसे अधिक लोगों को योजना का लाभ मिला है। परियोजना अधिकारी डूडा शिव प्रकाश यादव ने बताया कि डीबीटी से पहली किस्त एक-एक लाख भेजी गई है। 30 से 40 फीसदी निर्माण पूर्ण होने पर दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
12 महीने में आवास पूरे होने पर 10 हजार इनाम
शहरी प्रधानमंत्री आवास निर्माण समय से कराने पर सरकार लाभार्थियों को 10 हजार इनाम भी देगी। आवास पूर्ण कराने के लिए लाभार्थियों को 12 महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
निकायवार प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी
भदोही 1121
घोसियां 188
गोपीगंज 127
खमरिया 132
ज्ञानपुर 000
नई बाजार 110
सुरियावां 40
कुल लाभार्थी 1718