फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 people filed nominations for nine director posts

Azamgarh News: नौ डायरेक्टर पदों के लिए 17 ने किया नामांकन

Fri, 11 Oct 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
17 people filed nominations for nine director posts
बूढ़नपुर। गन्ना समिति बूढ़नपुर में बृहस्पतिवार को नौ डायरेक्टर पदों के लिए नामांकन शुरू हुआ। इस बीच सपा नेताओं ने सीओ सगड़ी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। गहमा गहमी के बीच नौ पदों के लिए कुल 17 पर्चे दाखिल हुए। इसमें से एक पद पर एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ना समिति बूढ़नपुर के डेलीगेट का चुनाव होने के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्र के नौ डायरेक्टर पद के लिए नामांकन शुरू हुआ। इस दौरान गन्ना समिति पर काफी भीड़ हो गई। गहमा गहमी के बीच सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने वहां ड्यूटी पर तैनात सीओ सगड़ी व पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया कि उन्हें नामांकन से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पाकर जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें में अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद अतरौलिया के सपा ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव वहां पहुंचे। जिले के उच्चाधिकारियों से बात किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों का पर्चा दाखिला कराया गया। आठ डायरेक्टर पद के लिए दो- दो जबकि एक डायरेक्टर पद के लिए सिर्फ एक ही पर्चा दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ डायरेक्टर पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें से आठ डायरेक्टर पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि एक डायरेक्टर पद के लिए एक ही व्यक्ति ने नामांकन किया है। - अरुण कुमार वर्मा, चुनाव अधिकारी/ तहसीलदार बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed