{"_id":"66709de1cce248bb8e056a97","slug":"17-patients-of-vomiting-and-diarrhea-reached-the-hospital-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116730-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में पहुंचे 17 उल्टी और दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल में पहुंचे 17 उल्टी और दस्त के मरीज
विज्ञापन
बलराम। जनपद में विगत पांच दिनों से जिले का तापमान 45 डिग्री पर टिका है। मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें 25 से 26 मरीज डिहाइड्रेशन और डायरिया से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
सोमवार को बकरीद का अवकाश होने के कारण ओपीडी 12 बजे तक रही है। इस दौरान मंडलीय अस्पताल में कुल 258 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डा. अनिलेश कुमार यादव की ओपीडी में 35 से 40 मरीज पहुंचे। इनमें से 17 मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित थे। उनके द्वारा उन्हें दवा देकर घर भेजा गया।
डाक्टर अनिलेश कुमार यादव ने बताया कि इस समय 70 से 80 मरीज प्रतिदिन उनकी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिसमें डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीज करीब 25 से 26 मरीज रोज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में साफ पानी पिएं। ठंडी चीज ना खाएं और ना पीएं। गर्म खाएं पीएं और ताजे फल खाएं। बाहर की चिकनी और मसालेदार आदि न खाएं।