{"_id":"5cd865eebdec22073d7994ef","slug":"161557685742-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज ने तोड़ा वर्षों का रिकार्ड, आजमगढ़ रह गया पीछे (मुख्य खबर)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज ने तोड़ा वर्षों का रिकार्ड, आजमगढ़ रह गया पीछे (मुख्य खबर)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आजमगढ़ हॉट सीट होने के बावजूद इस लोकतंत्र के महापर्व में लालगंज सीट ने एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया। मतदान प्रतिशत में आजमगढ़ आगे तो रहा लेकिन लालगंज ने वोटिंग में पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। लोकसभा चुनाव में इस बार लालगंज में 54.84 प्रतिशत वोटिंग हुई जो कि अब तक का रिकार्ड मतदान प्रतिशत है। आजमगढ़ में इस बार 56.20 वोटिंग हुई जो कि बीते साल से कम है। अब इसे मौसम का असर कहें या जागरूकता की कमी, दोनों में से कोई भी सीट फर्स्ट डिविजन में पास नहीं हो सका।
लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए रविवार को मतदाताओं का रेला बूथों पर उमड़ पड़ा। परिणाम रहा कि मतदान शुरू होते ही बूथों पर लंबी कतार लग गई। हालांकि तीखी धूप के कारण दोपहर को 12 बजे से दो बजे के बीच मतदान का प्रतिशत कम रहा लेकिन शाम को छह बजे जब मतदान रुका तो लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान का नया रिकार्ड बना चुके थे। मतदान शुरू होने से पहले मतदाता लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। युवा हो या बुजुर्ग हर किसी में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। किसानों के भी गेहूं की मड़ाई आदि का कार्य पूरा होने के कारण वह भी खाली थे। इसलिए सुबह पहुंचकर बूथ पर मतदान के लिए लाइन में लग गए। आदर्श बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे। इससे इतर कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान विलंब से शुरू हुआ। सुबह के एक घंटे प्रशासन ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर हांफता नजर आया। इस वजह से भी वोटिंग प्रतिशत गिरने की आशंका जताई गई।
शाम को छह बजे मतदान रुका तो मतदान का प्रतिशत आजमगढ़ में 56.20 और लालगंज में 55.70 प्रतिशत तक पहुंच गया। आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार मतदान का प्रतिशत देखें तो मेंहनगर में 53, सगड़ी में 56, मुबारकपुर में 58, आजमगढ़ में 58 और गोपालपुर में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लालगंज लोकभा क्षेत्र की विधानसभा में फूलपुर-पवई में 56, लालगंज में 55, दीदारगंज में 52, निजामाबाद में 55.20 और अतरौलिया में 56 प्रतिशत मतदान हुआ।