{"_id":"5c815acfbdec2213fb2cb446","slug":"161551981263-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी विभाग पर किराए का 27 लाख बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी विभाग पर किराए का 27 लाख बकाया
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत अपने ही बकाए की वसूली को लेकर उदासीन बना हुआ है। लिहाजा उसके भवनों में किराए पर रह रहे लोगों ने ही कई साल से किराये का भुगतान नहीं किया है। इस वजह से इन पर लाखों रुपये का बकाया है। विभाग की ओर से इनको कई नोटिस जारी की गई लेकिन इन्होंने बकाए का भुगतान नहीं किया। अब इन्हें फिर से नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
जिला पंचायत ने शहर में कई स्थानों पर भवन बनाकर लोगों को किराये पर दिया गया है। लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो किराया नहीं दे रहे हैं। इसमें चकबंदी कार्यालय और सपा कार्यालय शामिल हैं। चकबंदी कार्यालय पर जिला पंचायत का 27 लाख रुपये का किराया बाकी है। जिला पंचायत का कहना है कि चकबंदी विभाग को जो भवन उपलब्ध कराया गया है। उसका किराया प्रतिमाह 27 हजार रुपये है जबकि चकबंदी विभाग इसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह बताता है। बकाया किराये की वसूली के लिए जिला पंचायत की ओर से चकबंदी विभाग को कई नोटिस जारी की गई लेकिन अब तक उनके द्वारा किराए के भुगतान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहीं हाल सपा कार्यालय का भी है। जिला पंचायत का सपा कार्यालय पर 10 लाख से अधिक रुपये का किराया बाकी है। इसके लिए भी जिला पंचायत की ओर से कई नोटिस जारी की गई। लेकिन यहां से भी भुगतान नहीं किया गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह ने बताया कि किराया भुगतान के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। एक बार फिर से इन्हें नोटिस जारी की जा रही है। अब अगर बकाए का भुगतान नहीं किया गया तो वसूली के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।