फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वन विश्राम गृह सारस जनता को हुआ समर्पित

वन विश्राम गृह सारस जनता को हुआ समर्पित

Fri, 01 Mar 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
वन विश्राम गृह सारस जनता को हुआ समर्पित
आजमगढ़। कंधरापुर क्षेत्र स्थित सेहदा जंगल में नवनिर्मित वन विश्राम गृह सारस का गुरुवार को वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर और फीता काट कर जनता को समर्पित किया। लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यह विश्राम गृह हरियाली के बीच अत्यंत ही सुंदर बनाया गया है।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में इस वन विश्राम गृह के निर्माण की योजना बनी थी। 28 अप्रैल 2016 को इसका शिलान्यास किया गया था। 4.99 करोड़ रुपये की लागत से इस विश्राम गृह में चार शूट, मिटिंग हाल, क्रांफ्रेंस रुम, चार हाल आदि बनाये गए है। सेहदा जंगल लगभग 52 बीघे में फैला हुआ है। शिलान्यास के समय इस वन क्षेत्र में विश्राम गृह के आसपास ही एक सारस पार्क भी बनाये जाने की योजना थी जो अभी पूरी नहीं हो सकी है। विश्राम गृह के लोकार्पण के पश्चात वन मंत्री ने पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात उन्होंने परिसर में एक पौधा भी लगाया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्राम गृह हरियाली के बीच मनोरम स्थान पर स्थापित है। अब यह आम जनता के उपयोग के लिए खुल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब जनपद के प्रत्येक लोग कम से कम एक पौधे का रोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ पौधरोपण ही नहीं होगा बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। वन विभाग इस बार पौधे सभी को रोपण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करायेगा। मुख्य वन संरक्षक पूर्वी जोन गोरखपुर विभाष रंजन ने कहा कि प्रदेश में 2.5 करोड़ किसान है जो सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं काकिसी न किसी रूप में लाभ लेते है। यदि प्रत्येक किसान 10-10 पौधे लगाए तो 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, सांसद नीलम सोनकर ने भी संबोधित किया। गायक कलाकार सौरभ श्रीवास्तव, उमेश सिंह राठौर आदि ने आकर्षक गीतों की प्रस्तुति का लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर विजय प्रकाश सिंह, प्रतिभा सिंह, सुधीर कुमार, एसएन मिश्रा, संजय विश्वाल, श्रद्धा यादव, जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा, राधेश्याम मिश्रा, हरिशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद चित्रांश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed