{"_id":"5c3a2febbdec2273212c5cfc","slug":"161547317227-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा पैसा मिलने के बाद भी नहीं पूरा हुआ 1054 आवासों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा पैसा मिलने के बाद भी नहीं पूरा हुआ 1054 आवासों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना जनपद में तेजी से परवान चढ़ रही है। इस योजना के तहत जनपद में हजारों आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी भी हजारों निर्माणाधीन है। वहीं कुछ इस योजना के कुछ 1054 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से तीसरी किश्त जारी कर दी गई है लेकिन अभी उन लोगों ने आवास का निर्माण पूरा नहीं किया है। अब इनसे ली गई रकम की वसूली की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 2016-17 में कुल 14021 आवास आवंटित किए गए। जिसमें से 13 लोगों ने तृतीय किश्त मिलने के बाद भी अभी तक आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया है। वहीं वर्ष 2017-18 में कुल 8092 प्रधानमंत्री आवास जनपद को आवंटित हुए। इसमें से भी 13 लोग ऐसे हैं जिन्होंने तीसरी किश्त मिलने के बाद भी आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया। जिला प्रशासन की ओर से इन लोगों को नोटिस जारी कर आवास का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिसमें से कुछ लोगों ने तो निर्माण शुरू करा दिया लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने आवास का निर्माण शुरू भी नहीं कराया। जिसके कारण इनसे ली गई रकम की वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। वहीं 2018-19 में कुल 7000 प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुए हैं। जिसमें से 1028 लोगों ऐसे हैं जिन्होंने तीसरी किश्त मिलने के बाद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया है। विभाग की ओर से इन लोगों को जल्द से निर्माण पूरा करने के लिए दबाव बनाया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन लाभार्थियों ने पैसा मिलने के बाद भी आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया है। उनसे ली गई रकम की वसूली की तैयारी की जा रही है। बहुत से लोगों को पूर्व में आरसी भी जारी हो चुकी हैै। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है कि जिन लोगों को आवास का पैसा मिल चुका है उनके निर्माण को पूरा कराएं।
अभिमन्यु कुमार सिंह, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन लाभार्थियों ने पैसा मिलने के बाद भी आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया है। उनसे ली गई रकम की वसूली की तैयारी की जा रही है। बहुत से लोगों को पूर्व में आरसी भी जारी हो चुकी हैै। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है कि जिन लोगों को आवास का पैसा मिल चुका है उनके निर्माण को पूरा कराएं।
विज्ञापन
अभिमन्यु कुमार सिंह, परियोजना निदेशक।