फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिना मान्यता चल रहे छह और विद्यालय बंद कराए

बिना मान्यता चल रहे छह और विद्यालय बंद कराए

Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे छह और विद्यालय बंद कराए

विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को अभियान चलाकर छह विद्यालयों को बंद कराया गया। इसमें दो विद्यालय अजमतगढ़ और चार विद्यालय बिलरियागंज क्षेत्र में हैं। कार्रवाई से स्कूल संचालकों में अफरातफरी की स्थिति है।

अजमतगढ़ ब्लॉक के बागखालिस बाजार स्थित मिल्लत पब्लिक स्कूल के नाम से बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित था। तीन मई को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद मिल्लत पब्लिक स्कूल का नाम बदल कर मिल्लत कोचिंग सेंटर रख दिया गया। गुरुवार को बीईओ अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी मौके पर पहुंचे। विद्यालय को बंद करा दिया। चेतावनी दी कि विद्यालय दोबारा खुला मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बिना मान्यता चल रहा विद्यालय चिश्ती चिल्ड्रेन स्कूल पतार देवापार बंद मिला। वहीं, एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव और बीईओ बिलरियागंज महेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को छापेमारी की। जांच के बाद बगैर मान्यता चलने वाले चार विद्यालयों को बंद कराया गया। सैकड़ों बच्चे भी वहां थे। उनको बताया गया कि स्कूल अवैध रूप से चल रहा था। शिवशंकर स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजरवा, सरस्वती ज्ञान मंदिर गुलऊर, बिंदेश्वरी प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बनकट और सरस्वती शिशु मंदिर पटवध पर कर्रावाई हुई है। इस दौरान विद्यालयों प्रबंधन में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दीनानाथ साहनी ने बताया कि आगे भी कार्रवाई की जाएगी। अजमतगढ़ ब्लॉक में 80 बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed