{"_id":"5b5cb75a4f1c1be94b8b740a","slug":"161532802906-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परिवर्तन'से किया खुले में शौच की प्रवृति पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'परिवर्तन'से किया खुले में शौच की प्रवृति पर प्रहार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन, पौधरोपण और नदियों की साफ-सफाई के उद्देश्य से शुरू की किए गए स्वच्छता जनभागीदारी महाअभियान पखवारा का शुभारंभ शनिवार को राहुल नगर मड़या में हुआ। इस दौरान डीएम ने ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी, यही है हमारी ड्रीम सिटी का नारा दिया। डॉ. अनूप ने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह किया। नुक्कड़ नाटक ‘परिवर्तन’ से खुले में शौच की प्रवृत्ति पर प्रहार किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शिवाकांत द्विवेदी, न्यूरोलाजिस्ट डॉ. अनूप सिंह यादव, एडीएम (प्रसाशन) नरेंद्र सिंह, सीआरओ आलोक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारा छोड़ कर किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छता पखवारा 28 से 14 अगस्त तक नगर के प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा। जब तक हम खुले में शौच करना बंद नहीं करेंगे तब तक बीमारियां हमारा पीछा नहीं छोड़ेगी। शौचालय के प्रयोग की आदत डालनी होगी। खुद जागेंगे और दूसरों को जगाएंगे सबको ये समझाएंगे की गंदगी दूर भगाएंगे। डॉ. अनूप सिंह यादव ने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारियों का कारण खुले में शौच है। मिर्गी और झटके जैसी गंभीर बीमारी का कारण यही है। दिमागी बुखार, हैजा, पीलिया जैसी गंभीर बीमारियां इससे होती हैं। शौचालय का प्रयोग करें। हुनर संस्थान के उदीयमान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘परिवर्तन’ का मंचन किया। खुले में शौच की प्रवृत्ति पर प्रहार किया। सुनील दत्त विश्वकर्मा की ओर से लिखित और निर्देशित इस नाटक में रवि चौरसिया, सावन प्रजापति, रवि गोंड, राज आजमी, अमरजीत विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा, कौशल प्रजापति, आशुतोष राज ने सभी को प्रभावित किया। स्वच्छता पर आधारित गीत अरुण सिंह अनाड़ी ने सुनाया। अतिथियों का आभार डॉ. पीयूष सिंह यादव ने जताया। सभी को स्मृति स्वरूप एक-एक पेड़ भेंट किया। सभासद मुखराम निषाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल, प्रवीण सिंह, उमेश सिंह, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अजेन्द्र राय, सिद्धार्थ सिंह, डॉ. गायत्री कुमारी, पूनम सिंह, अलका सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्रा, पूनम तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा, पुनीत राय, विनीत सिंह रिशु, विवेक पांडेय, कार्यक्रम में लाइफ लाइन फाउंडेशन, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, भारतेंदु ह्यूमन केयर एंड डेवलोपमेन्ट सोसाइटी के विशेष सहयोग रहा। रविवार को जागरूकता कार्यक्रम दलालघाट तिराहे पर सुबह छह बजे से होगा।