{"_id":"5ae4bec64f1c1b84098b7218","slug":"161524940486-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 किमी से दूर बना दिए परीक्षा केन्द्र, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 किमी से दूर बना दिए परीक्षा केन्द्र, प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बीटीसी की छात्रा-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र दूर निर्धारण करने के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर परदर्शन किया। ज्ञापन देकर परीक्षा केन्द्र बदलने की मांग की है। परीक्षार्थियों ने बताया कि उनका परीक्षा केन्द्र उनके विद्यालय से 55 किलोमीटर दूर बनाया गया है। यहां समय से पहुंचने और परीक्षा देने में काफी परेशानी होगी। परीक्षा तैयारी में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। भगवान आदर्श महाविद्यालय चक्रपाणपुर कनैला की बीटीसी प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केन्द्र करीब 55 किमी दूर कुमुद सिंह महाविद्यालय मसुरियापुर बनाया गया है। उन्हों ने परीक्षा केंद्र नजदीक बनान के मांग उठाई। इस मौके पर माधुरी शर्मा, रश्मि सिंह, कुमारी रवीना, मीना, वन्दना, ऊषा कुमारी, अंजू सिंह, प्रतीक्षा पाण्डेय, रोशनी सिंह, सरिता कुमारी, प्रतिभा, ज्योति मिश्रा, श्वेता सिंह, प्रिया अस्थाना, प्रीति गिरी, रीना यादव, अंकिता आदि मौजूद रहीं। वहीं, बाबा रामरूप सिंह प्रशिक्षण संस्थान नरेहषा, चक्रपानपुर और गोल्ड कृस्ट जूहा स्कूल मनौवा खनियरा लालगंज के परीक्षार्थियों ने जिलाधिकारी से परीक्षा केन्द्र 20 किमी के अंदर स्थापित किए जाने की मांग की। सत्येन्द्र कुमार गौतम, चन्द्र प्रकाश, चन्दन कुमार, गौरव कुमार, रंजना यादव, रंजू यादव अन्तिमा यादव, प्रिंयका यादव, खूशबू मौर्या, आर्सिसा यादव आदि अनेक परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन