{"_id":"5aa2d2b54f1c1bab758b48b4","slug":"161520620213-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल ने पेराई के फ्री की गन्ना पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल ने पेराई के फ्री की गन्ना पर्ची
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सठियांव। जनपद की किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का दूसरे पेराई सत्र अपने अंतिम चरण की ओर पहुंच गया है। मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना सप्लाई पर्ची को फ्री कर दिया गया है। शुक्रवार को मिल गेट परिक्षेत्र में प्रबंधनतंत्र की ओर से लाउडस्पीकर से तत्काल गन्ना आपूर्ति करने की अपील की गई।
20 नवंबर को शुरू हुई पेराई में 40 लाख क्विंटल का लक्ष्य तय किया गया था। वहीं दूसरे पेराई सत्र के 109 वें दिन शुक्रवार को सप्लाई पर्ची फ्री कर गांवों में लाउडस्पीकर से इसकी सूचना दी गई। ऐसे किसान जिनके गन्ने का सर्वे मिल द्वारा किया गया है और किसी कारण सप्लाई पर्ची नहीं पहुंची है। वे किसान अपना गन्ना देना चाहते हैं तो बिना पर्ची के गन्ना अविलंब दे सकते हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने बताया कि शाहगंज परिक्षेत्र के क्रय केंद्र को छोड़कर शेष सठियांव मिल के 45 सेंटरों पर पर्ची फ्री कर दी गई है। शाहगंज के पांच क्रय केंद्र अभी चालू हैं। इस लिहाज से एक सप्ताह तक मिल और चलने की उम्मीद जताई जा रही है।