फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चंद्रकला अध्यक्ष और यमुना बने उपाध्यक्ष

चंद्रकला अध्यक्ष और यमुना बने उपाध्यक्ष

Fri, 22 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चंद्रकला अध्यक्ष और यमुना बने उपाध्यक्ष
बूढ़नपुर। गांधी शताब्दी पीजी कालेज कोयलसा का छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर चंद्रकला यादव ने प्रेमलता यादव को हराकर कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर यमुना प्रसाद ने तन्मय त्रिपाठी को पराजित किया। महामंत्री पद पर अवनीष सिंह पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सिर्फ एक नामाकंन रद होने से कला संकाय प्रतिनिधि का पद खाली रखा गया है।गांधी शताब्दी पीजी कालेज कोयलसा का छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से एक बजे तक मतदान हुआ। दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियो के बीच मुकाबला था। चंद्रकला यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमलता यादव को 119 मतों से पराजित किया। चन्द्रकला को 558 मत और प्रेमलता को 439 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर यमुना प्रसाद को 748 मत और निकटतम प्रतिद्वंद्वी तन्मय त्रिपाठी को 419 मत मिले। यमुना ने तन्मय को 329 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर एक मात्र नामांकन होने से अवनीष सिंह पहले ही निर्विरोध चुन जा चुके थे। कला संकाय पद पर हुआ सिर्फ एक नामांकन भी खारिज होने से इसे रिक्त रखा गया है। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। सुरक्षा के लिए सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायन अतरौलिया, कप्तानगंज और अहरौला पुलिस के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, जय प्रकाश मिश्र, चुनाव पर्यवेक्षक डा. नरेन्द्रनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed