फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्टे के बाद भी दूसरे की जमीन में लगा दिया खड़ंजा

स्टे के बाद भी दूसरे की जमीन में लगा दिया खड़ंजा

Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्टे के बाद भी दूसरे की जमीन में लगा दिया खड़ंजा
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में दीवानी न्यायालय का स्टे होने के बाद भी मनबढ़ों ने दूसरे की जमीन में सरकारी खर्चे से खड़ंजा लगा दिया। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को पीड़ित ने एडीएम प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। एडीएम ने बीडीओ अहरौला को मामले की जांच सौंपते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

पीड़ित रामजी त्रिपाठी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव के निवासी हैं। वह नेत्रहीन है। रामजी का आरोप है कि उसके गांव का एक मनबढ़ किस्म का व्यक्ति उसके परिवार से रंजिश रखता है। उसकी नजर रामजी के जमीन पर है। दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। अदालत ने तीन दिसंबर तक स्टे दिया हुआ है। बावजूद इसके मनबढ़ तहसील अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से बगैर जमीन का पैमाइश कराए ही रामजी की जमीन में जबरन खड़ंजा लगवा दिया। रामजी त्रिपाठी का आरोप है कि जिस स्थान पर खड़ंजा लगाया गया है। वह स्थान खड़ंजे के लिए नहीं बल्कि उससे काफी दूर आम रास्ता के लिए अभिलेखों में सुरक्षित है। बावजूद इसके रामजी की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। गुरुवार को रामजी त्रिपाठी ने एडीएम प्रशासन से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने बीडीओ अहरौला को मामले की जांच सौंपते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed