{"_id":"5a21a3dc4f1c1b8e698bf4e7","slug":"161512154076-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बालक और बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल बालक और बालिका की मौत
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज/बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अगया और जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी बालक और बालिका की इलाज के दौरान गुरुवार की रात शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दोनों अपने-अपने गांव में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए थे। बालक कक्षा तीन का छात्र था। जबकि बालिका कक्षा एक में पढ़ रही थी। पुलिस ने बालिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जबकि बालक की लाश बगैर पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृत बालिका शिवांगी (5) पुत्री धर्मेंद्र मौर्य अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही गांव की रहने वाली थी। वह क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ रही थी। गुरुवार को शिवांगी स्कूल की मैजिक में बैठकर स्कूल गई थी। शाम करीब चार बजे मैजिक से घर आते समय वह अगया गांव के पास मैजिक से उतर रही थी। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित स्कार्पियो से टक्कर लगने से वह घायल हो गए। परिवार के लोग शिवांगी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। शिवांगी अपने एक भाई से छोटी थी। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसीक्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी यशवंत गुप्ता परिवार सहित मुंबई रहते हैं। ससुराल में साली की शादी होने पर 22 नवंबर की सुबह आठ बजे वह मुंबई से घर लौटा। इसीदिन दोपहर करीब दो बजे यशवंत का बेटा अंकुर गुप्ता (8) घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे उधर से गुजरी अनियंत्रित इनोवा से टक्कर लगने से अंकुर घायल हो गया। तभी से उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग बगैर पीएम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अंकुर एक भाई और एक बहन में छोटा था। वह कक्षा तीन का छात्र था।