{"_id":"59ee2e564f1c1bc9678b72d7","slug":"161508781654-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ठेकमा। भारतीय जनता पार्टी ठेकमा मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सोमवार को ठेकमा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में हुआ। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए ठेकमा मंडल प्रभारी प्रमोद राय और जिला प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय ने सभी बूथ सदस्यों को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक प्रसारित करने का आह्वान किया। सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की लोगों को जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के अंतराल में प्रदेश की व्यवस्था इतनी जर्जर हो चुकी है संभलने में कुछ वक़्त लगेगा। सम्मेलन में कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को भी रखा। जिसमें बिजली, खाद, बीज और अधिकारियों द्वारा उपेक्षित किए जाने की बात कही। सम्मेलन को अनिल राय, चंदू सरोज, शशिकांत राय, चंदेश्वर राय, देवी प्रसाद जायसवाल, अनिल राय महुआरी, इंद्रेश राय आदि लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में सबको मिलकर सरकार को मजबूत करना है। पूर्व प्रधान देवी प्रसाद जायसवाल ने ठेकमा में स्थित चंदे से 1918 में बनाए गए सौसर सटका पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रभारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ठेकमा में बिजली उपभोक्ताओं को मनमाना बिल भेजने की बात कही। जिला प्रभारी ने अधिकारियों से वार्ता कर बिल की समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया।
निकाय चुनाव में जुटने का आह्वान
अंबारी। दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा पल्थी मंडल के कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष दिनेश जायसवाल की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी निकाय चुनाव और सहकारिता पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि बाबूराम बिंद और भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील किया कि सभी लोग आगामी निकाय चुनाव में पूरे मनोवेग से लगें। सभी लोग क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों की भरपूर मदद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, अजय सिंह, इंद्रपति सिंह, राधे निषाद, अर्जुन सोनकर, विकास सिंह, सूर्यभान मौर्य, जितेंद्र सिंह, जयराम चौहान, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो