{"_id":"682a2a326a82b7286d0efa64","slug":"157-km-long-ring-road-approved-nhai-is-preparing-dpr-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131631-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 15.7 किमी लंबे रिंग रोड को मंजूरी एनएचएआई तैयार कर रहा डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 15.7 किमी लंबे रिंग रोड को मंजूरी एनएचएआई तैयार कर रहा डीपीआर
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जाम की समस्या को देखते हुए इसके चारों तरफ रिंग रोड बनाने की कवायद काफी दिनों से चल रही थी। वहीं अब सेमरहा अंडरपास से उकरौड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक 15.7 किमी लंबे रिंग रोड के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है।
अब एनएचएआई इसका डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर-जौनपुर-आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले आजमगढ़ बाईपास के फोरलेन चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित था। इस प्रस्ताव को अब शासन से मंजूरी मिल गई है।
अब एनएचएआई इसका डीपीआर तैयार करने में जुट गया है। बताते चलें कि यह आजमगढ़ रिंग रोड वाराणसी लुंबिनी फोरलेन के सेमरहा गांव के पास स्थित किमी संख्या 218+800 से शुरू होकर बैठौली होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 247+850 किमी पर जाकर मिलेगा।
विज्ञापन
इस कार्य के लिए जनपद में सर्वे का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था। अब इसके प्रस्ताव को भी शासन से हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना से जिले के 27 गांव प्रभावित होंगे। इन 27 गांवों के किसानों से कुल 91.4991 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।