फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गर्मी के साथ उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

गर्मी के साथ उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के साथ उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
आजमगढ़। पिछले तीन दिनों से पारा जरूर कुछ नीचे हुआ है, लेकिन अभी भी गर्मी से कोई निजात मिलती नहीं दिख रही है। धीरे-धीरे बढ़ती आर्द्रता लोगों को गर्मी में और परेशान करने लगी है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का बाहर रहना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को भी जनपद का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा। जून माह में तापमान 45 डिग्री को छू चुका है। पिछले कुछ समय से पारा लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। जून माह की शुरुआत में ही पारा 45 डिग्री को छू गया था। इसके बाद पड़ोसी जनपद में हुई बारिश से पारा में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से पारा 41-42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इसके साथ ही आर्द्रता में अब इजाफा होने लगा है। इससे चिपचिपी गर्मी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि आर्द्रता जैसे बढ़ेगी कूलर का असर भी कम होता जाएगा। उमस बढ़ने से दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस मौसम में परेशान नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। दोपहर में शहर की सड़कें सूनी हो जाती है। अधिक तापमान होने के कारण लोग घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर हो गए है। घर से बाहर निकलने वाले लोग लू और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए आंखों पर चश्मा और मुंह पर गमछा लपेट कर चलने के लिए मजबूर है। चिलचिलाती धूप और लू से राहत पाने के लिए घर से बाहर निकले हुए लोगों को सत्तू का शर्बत, नीबू पानी और बेल के शर्बत का सहारा लेना पड़ जा रहा है। दो से तीन घंटे तक अघोषित कटौती हो जाने पर सबसे अधिक परेशानी बच्चों की बढ़ जाती है। उसके साथ ही लोगों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दिन की बिजली कटौती को तो लोग किसी प्रकार झेल लेते है लेकिन रात में होने वाली कटौती लोगों को बिजली आने तक जागने के लिए मजबूर कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed