फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   156 liters of illicit liquor recovered, six killed

156 लीटर अवैध शराब बरामद, छह चढ़े हत्थे

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
156 liters of illicit liquor recovered, six killed
आजमगढ़। आगामी विस चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब बनाने व बेचनो वालों के खिलाफ पुलिस महकमे ने अभियान की शुरूआत कर दी है। इसके तहत मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 156 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं आधा दर्जन अवैध शराब कारोबारियों को भी पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

बरदह थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवापुर गांव निवासी ललई बिंद के घर छापा मारा, जहां 40 लीटर अवैध शराब के साथ ही यूरिया, नौशादर आदि भी बरामद हुआ। मेहनाजपुर पुलिस ने दरियापुर नेवादा मोड़ इटैली मौधा मार्ग से रिंकू को 19 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। वहीं मेहनाजपुर पुलिस ने ही चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिया के पास से रामसुख राम निवासी मेहनाजपुर पूरब का पूरा को 17 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा। शहर कोतवाली पुलिस ने हथिया पुल के पास से राजेश गुप्ता पुत्र श्रवण गुप्ता को 20 लीटर व राजेश मद्धेशिया निवासी कांशीराम आवास को पंचदेव तिराहे के पास से 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा। दीदारगंज थाना पुलिस ने भी बीबीगंज मोड़ से संजय पुत्र रामबदन निवासी गद्दोपुर को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed