फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संगीता ने आगे बढ़ाया गांधी परिवार का दायरा

संगीता ने आगे बढ़ाया गांधी परिवार का दायरा

Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
संगीता ने आगे बढ़ाया गांधी परिवार का दायरा
आजमगढ़। लालगंज लोकसभा सीट का चुनाव जीतकर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद ने ना केवल भाजपा की झोली से क्षेत्र का प्रतिधित्व छीन लिया। बल्कि इस सीट पर पुन: पार्टी का झंडा बुलंद कर दिया। इसके अलावा अपने परिवार का भी दायरा बढ़ा दिया। पूर्व की तरह ही अब इस परिवार का जिले में राजनीतिक कद पुन: बढ़ गया।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील क्षेत्र के पवनी कला गांव निवासी संगीता आजाद के पति आजाद अरिमर्दन वर्तमान समय मेें लालगंज विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं। इसके अलावा संगीता आजाद के ससुर गांधी आजाद बसपा के दो बार राज्य सभा सांसद रह चुके हैं। गांधी आजाद की पार्टी में मजबूत पकड़ की वजह से ही उन्होंने अपने छोटे भाई की पत्नी मीरा आजाद को जिला पंचायत सदस्य बना दिया। राजनीति के जानकारों की मानें तो मीरा आजाद को जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट दिलाने में गांधी आजाद को पूरी ताकत झोंक देनी पड़ी। उनका अंदरखाने में विरोध हो रहा था, लेकिन गांधी आजाद की पार्टी में मजबूत पकड़ होने की वजह से कोई बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गांधी आजाद के बाद परिवार जरुर कमजोर हो गया। जिला पंचायत की सीट भी सपाईयों ने छीन लिया। गांधी आजाद की मौत और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जाने से परिवार जरुर कमजोर हो गई थी। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में आजाद अरिमर्दन ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल कर पुन: परिवार का दबदबा कायम कर लिया। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी वोटों से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद नीलम सोनकर को हराकर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद ने ना केवल पार्टी की झोली में एक सीट डाल दिया, बल्कि अपने परिवार का दायरा भी बढ़ानेे में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed