{"_id":"5ce58ba5bdec220774414596","slug":"15585474179-azamgarh-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी सुरक्षा के बीच संपन्न होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी सुरक्षा के बीच संपन्न होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जिले के दो अलग-अलग केंद्रों पर होने वाली मतगणना के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसके लिए एक दिन पहले बुधवार को ही सबकी ड्यूटियां लगाई गई है। बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी को विशेष टिप्स देकर रिहर्सल कराया। साथ ही सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।
एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक सदर लोकसभा की मतगणना सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा में स्थित एफसीआई गोदाम में होगी। यहां के सुरक्षा के लिए एसपी सिटी कमलेश बहादुर को प्रभारी बनाया गया है। इनके नेतृत्व में आठ थानाध्यक्ष, दो सीओ, 400 दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ और एक कंपनी पैरामिलिट्री लगाई गई है। जबकि लालगंज लोकसभा की गणना रानी की सराय थाने के चकवल गांव के पास स्थित गोदाम पर होगी। वहां के सुरक्षा के लिए एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व मेें दो सीओ, आठ थानाध्यक्ष, तीन सौ दरोगा, सिपाही के अलावा एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ और एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। प्रमुख मार्ग पर सघन तलाशी लेने के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि काफी संख्या में फोर्स को रिजर्व में रखा गाय है। ताकि किसी भी अनहोनी होने पर इनकी मदद ली जा सके। इसके अलावा सभी थानों की पुलिस को क्षेत्र में भ्रमण रखते हुए गतिविधियों पर नजर रखने को निर्देश दिया गया है।
संभल कर निकलें घर से, कई रास्तों पर डायवर्जन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक विभाग की तरफ से प्रमुख मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जो 23 मई की सुबह से शाम चार बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के मुताबिक वाराणसी से आने वाले सभी भारी वाहन रानी की सराय चेकपोस्ट से फरिहां से निजामाबाद, तहबरपुर होते हुए जाएंगे। जबकि जौनपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे। शाहगंज, फूलपुर से आने वाले वाहन फरिहां से निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ चौराहा, हाफीजपुर होते हुए जाएंगे। जबकि अतरौलिया, कप्तानगंज की तरफ से आने वाले वाहन भंवरनाथ चौराहा से हाफीजपुर, बैठौली, सठियांव, जहानागंज होते हुए निकलेंगे। इसीप्रकार से गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियांव चौराहा से जहानागंज होते हुए जाएंगे। मऊ की तरफ से आने वाले वाहन सठियांव, जहानागंज होते हुए और गाजीपुर से आने वाले वाहन जहानागंज से सठियांव, बैठौली तिराहा, हाफीजपुर चौराहा होते हुए जाएंगे।