{"_id":"5ce43fb8bdec22072a5539e4","slug":"155846244412-azamgarh-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी की आशंका के बीच डीएम से मिले सपाई और बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी की आशंका के बीच डीएम से मिले सपाई और बसपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सपा और बसपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हरवंशपुर स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी से मिला और वर्तमान में चुनाव से संबंधित खबरों को लेकर 21 विपक्षी पार्टियों की ओर से आयोग से मिलकर आपत्ति दर्ज कराने संबंधित विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने ईवीएम मशीन के सुरक्षित रखरखाव के बारे में जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आयोग के निर्देशों का पूर्णतया पालन करते हुए निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने ईवीएम को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को निराधार बताया। लोकसभा आजमगढ़ और लालगंज स्ट्रांग रूमों पर सपा-बसपा के पदाधिकारी बराबर तैनात हैं । पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और दोनों लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव अभिकर्ता बराबर जाकर वहां की स्थिति पर नजर रखे हैं। प्रतिनिधिमंडल में दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और अरविन्द कुमार, पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, राकेश यादव, बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर हरिश्चन्द्र, बसपा विधायक आजाद अरिमर्दन, कमला यादव, जयराम सिंह पटेल, बेचई सरोज, विनोद चैहान आदि थे।