फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जल्दबाजी नहीं सही रिजल्ट देना होगी प्राथमिकता: डीएम

जल्दबाजी नहीं सही रिजल्ट देना होगी प्राथमिकता: डीएम

Tue, 21 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
जल्दबाजी नहीं सही रिजल्ट देना होगी प्राथमिकता: डीएम
आजमगढ़। मतगणना का रिजल्ट घोषित करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई जाएगी। सही परिणाम देना ही हमारी प्राथमिकता होगी। ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सभी टेबल पर एक राउंड की गणना पूरी होने के बाद ही परिणाम सुविधा व वोटर हेल्पलाइन एप पर अपलोड किया जायेगा। अपलोड करने से पहले परिणाम की कई स्तरों पर जांच की जायेगी ताकि कहीं से कोई गड़बड़ी न रहने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 पहले से लागू है। इसके बाद भी मतगणना वाले दिन मतगणना स्थल से एक किमी की दूरी में नये सिरे से धारा 144 लागू की जा रही है। इस दौरान एक किमी की अंदर भीड़ नहीं जुटने दी जायेगी। जहां कहीं भी भीड़ होगी तत्काल उसे खदेड़ दिया जायेगा। इतना ही नहीं परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी तरह का विजय जुलूस भी प्रतिबंधित है। जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि मतगणना का कार्य बेहतर ढंग से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। परिणाम घोषित करने में देरी भले हो जाए लेकिन सही परिणाम ही घोषित किया जायेगा। मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। टेबल पर ईवीएम आने के बाद उसकी काउंटिंग होगी और हर गणना के पश्चात परिणाम एआरओ टेबल पर पहुंचेगा। इसके पश्चात उसकी एक्सएल में फीडिंग की जायेगी, फिर सुविधा एप पर राउंडवार परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

28 से 29 राउंट में पूर्ण होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतगणना का कार्य 28 से 29 राउंड में पूर्ण होगा। सबसे पहले ईवीएम से गणना होगी। इसके बाद उक्त बूथों के वीवीपैट पर्ची की गणना कर ईवीएम गणना के रिकार्ड से मिलान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया गैलरी तक ही चहलकदमी कर सकेंगे मीडियाकर्मी
मीडियाकर्मियों पर इस बार की मतगणना में ज्यादा सख्ती रहेगी। मतगणना स्थल पर वही मीडियाकर्मी जा सकेगा जिसके पास आयोग द्वारा जारी पास होगा। जिला सूचना विभाग से जारी पास वाले मीडियाकर्मी सिर्फ मीडिया गैलरी तक ही सीमित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed