फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आटो चालकों के एक गुट ने रखी हड़ताल, लोग परेशान

आटो चालकों के एक गुट ने रखी हड़ताल, लोग परेशान

Mon, 18 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
आटो चालकों के एक गुट ने रखी हड़ताल, लोग परेशान
आजमगढ़। अपनी मांगों को लेकर ऑटो रिक्शा चालकों का एक गुट सोमवार को हड़ताल पर रहा। अपने वाहनों के साथ मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंनेे पांच सूत्रीय मांग-पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ऑटो रिक्शा चालकों के हड़ताल पर जाने से सवारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

श्री दुर्गाजी शहर आटो चालक सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों का शोषण हो रहा है। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। फिटनेस के नाम पर प्रतिदिन उनसे वसूली की जा रही है। नए ऑटो रिक्शा की भांति पुराने ऑटो रिक्शा का भी परमिट केवल 10 साल का ही बनाया जा रहा है। जनपद में परिवहन विभाग द्वारा 48 केंद्र बनाए गए थे, लेकिन केंद्र आज तक विकसित नहीं किए गए। इसका परिणाम यह है कि सरकार को टैक्स देने के बाद भी ऑटो चालक उपेक्षित हैं। महामंत्री धनश्याम पाठक ने कहा कि फिटनेस के नाम पर प्रतिदिन 50 रुपये के शुल्क को समाप्त किया जाए। पुराने ऑटो रिक्शा को 15 साल का परमिट दिया जाए। दुर्घटना में मृत होने पर ऑटो चालकों को आर्थिक मदद दी जाए। संजय चौहान, गोपाल, बल्लन कन्नौजिया, राकेश प्रजापति, मनोज सोनकर, नवरतन यादव, सुरेन्द्र, राजनरायन चौहान, लालू, मनोज गुप्ता, शेखर गोंड़, अरविंद कुमार, संतोष गुप्ता, विजय शंकर साहनी, रामकेश यादव, सभाजीत पाठक सहित सैकड़ों चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed