फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम संग अधीक्षकों ने की बैठक, फिर भी नहीं निकला हल

डीएम संग अधीक्षकों ने की बैठक, फिर भी नहीं निकला हल

Fri, 01 Feb 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
डीएम संग अधीक्षकों ने की बैठक, फिर भी नहीं निकला हल
आजमगढ़। सीएचसी-पीएचसी अधीक्षकों की शुक्रवार को डीएम के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा ही रही। वार्ता के बाद इस्तीफा देने वाले अधीक्षकों ने इंचार्ज का काम फिलहाल नहीं करने की बात कहते हुए सिर्फ मरीजों को देखने की बात कही। वहीं जिलाधिकारी ने नाराज अधीक्षकों को आश्वासन दिया कि सीएमओ से वार्ता कर हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्थित सीएचसी-पीएचसी पर बतौर अधीक्षक कार्य रहे डॉक्टरों ने सीएमओ पर आरोप लगाते हुए अपने पदों से सामुहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में सभी डॉक्टर अपने-अपने सीएचसी-पीएचसी पर कार्य तो कर रहे है लेकिन इंचार्ज पद की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे है। अधीक्षक पद से इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों द्वारा सिर्फ अपने मूल पेशे के तहत मरीजों का इलाज करने का ही काम कर रहे है। इन डॉक्टरों का आरोप है कि सीएमओ द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इनका यह भी आरोप है कि सीएमओ के साथ इंचार्ज के रूप में काम कर पाना संभव नहीं है। इतना ही नहीं सीएमओ द्वारा वार्ता के लिए बुलाने के बाद भी आंदोलित डॉक्टर शुक्रवार को भी नहीं पहुंचे। वहीं देर शाम प्रांतीय चिकित्सक संघ के पदाधिकारी डॉ. विनय सिंह यादव व डॉ. राजनाथ के नेतृत्व में इस्तीफा देने वाले अधीक्षक जिलाधिकारी से मिले। जिलाधिकारी के समक्ष अधीक्षकों ने अपनी सारी समस्याएं बतायी। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद भी सीएमओ से नाराज चल रहे डॉक्टर इंचार्ज पद पर कार्य करने को तैयार नहीं हुए और मात्र डॉक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्णय लिया। कुल मिला कर डीएम के साथ हुई वार्ता भी बेनतीजा ही साबित हुई। संगठन के पदाधिकारी डॉ. राजनाथ ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी अधीक्षकों से काम करने को कहा है और सीएमओ द्वारा दबाव बनाये जाने की स्थिति में सूचना देने को कहे है। अब सीएमओ से वार्ता के बाद जिलाधिकारी जो निर्णय लेंगे उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सक संघ डॉ. विनय सिंह यादव ने कहा कि डीएम के समक्ष डॉक्टरों ने अपनी पूरी व्यथा बताई। जिसमें सीएमओ कार्यालय के कुछ कर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की भी बात बतायी गई। इसके अलावा भी अन्य कई प्रकार की शिकायत भी की गई। जिस पर डीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल नाराज डॉक्टर सिर्फ चिकित्सकीय कार्य ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि मेरी तरफ से कोई समस्या ही नहीं है। मै बार-बार अधीक्षकों से समस्या पूछ रहा हूं और वार्ता के लिए बुला रहा हूं फिर भी वे नहीं आ रहे है। यदि उन्हें मुझसे कोई समस्या है तो निश्चित तौर पर उसका समाधान किया जाएगा। समस्या का समाधान वार्ता से ही संभव है और इसके लिए नाराज अधीक्षकों के संग बैठक जरूरी है, जो उनके न आने से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed