फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उच्च शिक्षा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए डा. गीता सिंह सम्मानित

उच्च शिक्षा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए डा. गीता सिंह सम्मानित

Sun, 13 Jan 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा में उत्कृष्ठ योगदान के लिए डा. गीता सिंह सम्मानित
आजमगढ़। शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित डा. गीता सिंह को योग गुरु बाबा रामदेव ने 12 जनवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में उच्च शिक्षा में उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए सम्मानित किया। उनके इस सम्मान से जनपद के साहित्य प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित डा. गीता सिंह हिंदी विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग डीएवी पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव, कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव और कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामना दी। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डा. गीता सिंह को ऽशिक्षक श्रीऽ पुरस्कार से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है। इनके अखिल गीत शोध दृष्टि (अंतर्राष्ट्रीय शोध अर्द्ध वार्षिक शोध जर्नल) की संपादक हैं। जिसके अब तक 10 अंक प्रकाशित हैं। जिसका 11वां अंक प्रकाशनाधीन है। इस शोध जर्नल का भारत के 21 राज्य और विश्व के पांच देशों तक प्रसार है। अब तक इनकी कुल 15 पुस्तकें प्रकाशित हैं। जिनमें प्रमुख रूप से प्रसाद साहित्य में स्त्री चेतना, सूरदास, आदिकालीन एवं मध्यकालीन काव्य, समाज के निर्माण में भाषा और साहित्य की भूमिका, हरिऔध साहित्य में समाज और स्त्री, प्रतिनिधि एकांकी, उच्च शिक्षा दशा और दिशा, पर्यावरण दशा एवं दिशा, सहचर मन छायावादी काव्य हैं। उप्र हिंदी संस्थान लखनऊ ने इन्हें इनकी पुस्तक प्रसाद साहित्य में स्त्री चेतना पर रामविलास शर्मा सर्जना पुरस्कार दिया है। अब तक इनके साहित्यिक योगदान के लिए अनेकों संस्थाओं ने भी सम्मानित किया है। उनके इस सम्मान पर जनपद के साहित्य प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed