फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ...तो आजमगढ़ में है 13 नगर निगम

...तो आजमगढ़ में है 13 नगर निगम

Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
...तो आजमगढ़ में है 13 नगर निगम
आजमगढ़। आजमगढ़ में 13 नगर निगम हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आजमगढ़ जनपद की एनआईसी के वेबसाइट पर यही प्रदर्शित किया जा रहा है। वेबसाइट पर जनपद में 13 म्यूनिसिपल कारपोरेशन दिखाए गए हैं, जबकि म्यूनिसिपल कारपोरेशन का अर्थ हिंदी में नगर निगम होता है। वैसे जनपद में 13 नगर निकाय (सिविक बाडी या म्यूनिसपालिटीज) हैं। इसमें दो नगर पालिका (म्यूनिसिपल बोर्ड), 11 नगर पंचायतें (टाउन एरिया हैं)। एनआईसी की वेबसाइट पर गलत जानकारी से लोग भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद की एनआईसी वेबसाइट इसलिए डेवलप की गई थी कि इससे लोगों को जनपद के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। मात्र एक क्लिक पर लोग जान सके कि जनपद में कितने गांव, कितने तहसील और ब्लाक हैं। जनपद में कौन-कौन से प्रमुख स्थान हैं। कौन-कौन से मुख्य अधिकारी हैं और उनका संपर्क सूत्र क्या है लेकिन इसी वेबसाइट पर गलत जानकारी से लोग भ्रमित हो रहे हैं। जनपद के इसी एनआईसी की वेबसाइट पर दी जा रही गलत जानकारी से लोग भ्रमित हो रहे हैं। वेबसाइट पर जनपद में 13 नगर निगम दर्शाया जा रहा है, जबकि जनपद का मुख्य निकाय भी नगर पालिका है। वैसे जनपद में 13 नगर निकाय हैं। इसमें दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतें हैं। एनआईसी के वेबसाइट पर गलत जानकारी के बारे में एनआईसी के सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वह दिल्ली में हैं। यदि कुछ गलत प्रदर्शित हो रहा है तो उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed