फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   निकाली गई भव्य कलश यात्रा

निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Tue, 13 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
निकाली गई भव्य कलश यात्रा
अहरौला। मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में मंगलवार को सात दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य पंडित रामबली पांडेय, पंडित अशोक पाठक, पंडित हरिहर शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हाथी घोड़े, गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलश पूजन के बाद 501 कन्याओं ने सिर पर घड़ा रखकर यज्ञ स्थल से जल भरने के लिए दुर्वासा धाम के लिए रवाना हुई। कलश यात्रा स्कूल परिसर से निकल कर श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी महाराज के आश्रम रामजानकी आश्रम पर पहुंची। जहां सरोवर में जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: ब्रह्मलीन मौनी बाबा के आश्रम ठाकुर द्वार पर पहुंची। वहां भी सरोवर से जल लेने के बाद कलश यात्रा पुन: बनरपुरा लेदौरा होते हुए कलवरिया गहजी होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां विधि विधान से यज्ञाचार्यों के द्वारा कलश की स्थापना कराई गई। इस मौके पर रामजानकी आश्रम गहजी के महंत हरिप्रसाद दास, आयोजनकर्ता प्रबंधक फौजदार सिंह, डा. दिवाकर सिंह, हरिद्वार सिंह, डा. प्रमोद मिश्रा, मनोज चौबे, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डा. ओम प्रकाश तिवारी, राम मिलन सिंह, आद्या शंकर चौबे, मुसाफिर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed