{"_id":"5b634bfc4f1c1bc57a8b7dd1","slug":"151533234172-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्यालय भवन गिरा, बालबाल बचे 179 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्यालय भवन गिरा, बालबाल बचे 179 बच्चे
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटानी बाजार(आजमगढ़)। विकास खंड महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय बछुआ का जर्जर भवन गुरुवार की सुबह भरभरा कर ढह गया। हादसे के दौरान स्कूल में 179 बच्चे और शिक्षक मौजूद थे। हालांकि गनीमत थी कि बच्चे स्कूल के मैदान में प्रार्थना के लिए थे।
प्राथमिक विद्यालय में बरसात के चलते ढहा ये शिक्षण कक्ष काफी दिनों से जर्जर पड़ा था। कक्षाओं का संचालन इन कक्षों के बजाए नए भवन के अतिरिक्त कक्ष में किया जाता था। प्रधानाध्यापक द्वारा कई बार विभाग को जर्जर भवन को गिराने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन भवन जमीदोज नहीं कराया जा सका था। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक में कुल 179 बच्चे पढ़ते हैं। रोज की भांति गुरुवार को विद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुला। कक्षाएं शुरू होने के पूर्व बच्चे विद्यालय के मैदान में प्रार्थना के लिए मौजूद थे। इसी दौरान अचानक जर्जर भवन ढह गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भवन में कक्षाएं नहीं चलायी जाती थी। जमीदोज कराने के लिए विभाग को पत्र भी लिखा गया था। जर्जर भवन के गिर जाने की सूचना खंड शिक्षाधिकारी को दे दी गई है।
प्राथमिक विद्यालय का जो भवन गिरा है वह काफी पुराना और जर्जर था। उसमें कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता था, प्रधानाध्यापक से सूचना मिली है, जल्द ही मलबा हटाने और अन्य जर्जर हिस्से को गिरवाने की कार्रवाई की जायेगी। बच्चें इस भवन में नहीं पढ़ते थे। कक्षाओं का संचालन अतिरिक्त कक्षाओं में कराया जाता था।
विज्ञापन
विजय प्रताप, खंड शिक्षाधिकारी- महराजगंज, आजमगढ़।