फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आवास का पैसा न देने पर सेक्रेटरी की लगी क्लास

आवास का पैसा न देने पर सेक्रेटरी की लगी क्लास

Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आवास का पैसा न देने पर सेक्रेटरी की लगी क्लास
लाटघाट। हरैया ब्लॉक क्षेत्र के अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम गांव का मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की उन्होंने जांच-पड़ताल की। डेढ़ दर्जन लाभार्थियों को अब तक योजना की तीसरी किस्त न पहुंचने पर उन्होंने सेक्रेटरी की जमकर क्लास ली और पांच दिनों में पैसा लाभार्थियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम गांव में कुल 23 आवास बन रहे है। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने इनका स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने पाया कि मात्र चार लाभार्थियों को ही तीसरी किश्त उपलब्ध कराई गई है। शेष 18 लाभार्थियों को अब तक नहीं दी गई है। इस बात की जानकारी होते ही सीडीओ सेक्रेटरी सुरेंद्र प्रसाद पर भड़क उठे और उनकी जमकर क्लास ली। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के अंदर तीसरी किश्त लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंचा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद ने सीडीओ को गांव का भ्रमण कराया । इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रभान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



लापरवाही पर वीडीओ को प्रतिकूल टिप्पणी
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर कोयलसा विकास खंड के लालपुर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिकूल टिप्पणी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 और 2017-18 में कोयलसा विकास खंड के लालपुर गांव में 22 लाभार्थियों का चयन किया गया था। आकस्मिक निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश लाभार्थियों के पक्ष में प्रथम और द्वितीय किश्त जून और नवंबर माह में अवमुक्त करने के बावजूद किसी भी लाभार्थी को तृतीय किश्त नहीं अवमुक्त हुई थी। वीडीओ को चयनित लाभार्थियों को समय के अंतर्गत आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिए गए निर्देश की अनदेखी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed