फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 घंटे विलंब से आई काफियात एक्सप्रेस

10 घंटे विलंब से आई काफियात एक्सप्रेस

Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 घंटे विलंब से आई काफियात एक्सप्रेस
मेजवां। दिल्ली से चलकर आजमगढ़ तक चलने वाली कैफियात (12226) शुक्रवार को 10 घंटा विलम्ब से आई। इसके चलते आजमगढ़ से दिल्ली तक चलने वाली कैफियात (12225) साढ़े पांच घंटे विलम्ब से रवाना हुई। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे की मार ने ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ी दी है। जिले से दिल्ली के लिए चलने वाली एकमात्र ट्रेन कैफियात सुफर फास्ट प्रतिदिन आजमगढ से शाम 4.25 बजे रवाना होती है। कैफियात को दिल्ली तक कुल 846 किलोमीटर का रास्ता 14 घंटा में तय करना पड़ता है। उत्तरी भारत में पड़ रहे घने कोहरे के चलते कैफियात की गति धीमी हो गई है। शुक्रवार को कैफियात (12226) खुरासन रोड स्टेशन पर 10 घंटे विलंब से आई। वापसी में साढ़े पांच घंटे विलंब से रवाना हुई। इस दौरान कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। साबरमती साढ़े पांच घंटे, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के अधिक लेट होने से यात्री बेबस दिखे। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि उत्तरी भारत में कोहरा जारी है। इसके चलते ट्रेनें विलम्ब से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed