{"_id":"59cbee0b4f1c1baa538b4b4d","slug":"151506536971-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के नाम पर वसूली में हटाए गए सहायक विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के नाम पर वसूली में हटाए गए सहायक विकास अधिकारी
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। तरवां ब्लाक के प्रधानों ने पिछले दिनों क्षेत्र में आवासों की जांच के नाम पर सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी पर वसूली करने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी को तरवां से हटाकर तहबरपुर में अटैच कर दिया है।
पिछले दिनों तरवां ब्लाक के कुछ प्रधानों ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी कि ब्लाक में आवासों की जांच के नाम पर वसूली की जा रही है। इस मामले में प्रधानों ने ब्लाक में तैनात सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी विजय कुमार पर आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी में मामले सीडीओ को कार्रवाई के निर्देशित किया था। सीडीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद सहायक विकास अधिकारी को तबहरपुर ब्लॉक से अटैच कर दिया गया है।
जीजीआईसी से गायब रहने पर तीन का वेतन रोका
पल्हनी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.वीके शर्मा ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज लालगंज कटघर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता शिल्पा शर्मा, सहायक अध्यापकिा प्रीति और नरेंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि सहायक अध्यापिका इंदुबाला वर्मा का छुट्टी का प्रार्थना पत्र था, लेकिन उपस्थित रजिस्टर में उनका कालम रिक्त पाए जाने और प्रधानाचार्या कु सुम श्रीवास्तव द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर प्रधानाचार्या से स्पष्टीकरण दिए जाने के साथ सभी अनुपस्थित का 25 सितंबर का वेतन रोके जाने का आदेश दिया गया। उन्होंने ने निर्देशित किया कि विद्यालय में पत्रों के आदान-प्रदान के लिए पत्र व्यवहार पंजिका, आकस्मिक अवकाश पंजिका, लाग बुक रजिस्टर रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अपरिहार्य कारण से अगर कोई विद्यालय अवधि में बाहर जाता है तो उसका विधिवत अंकन लॉग बुक में किया जाए।